मणि पर्वत
वैसे तो अयोधया मंदिरो का शहर है। अगर आप कभी अयोध्या गए हो तो आपने यहां पर बहुत से मंदिर देखे होंगे। पूरी अयोध्या में आपको थोड़ी थोड़ी दूर पर मंदिर देखने को मिलेंगे। इन्ही मंदिरो में से एक और स्थल है जिसका नाम मणि पर्वत है। यह स्थान एक राष्ट्रीय धरोहर है। इस पर्वत के निचे ही इस समय पीएसी सस्तर सेना बल का बेस कैंप है।
भगवान श्री राम जी जब वनवास गए थे और लक्ष्मण जी को जब मेघनाथ शक्ति लगी थी | तो उन्हें बचाने के लिए जब श्री हनुमान जी संजीवनी बूटी का पूरा पहाड़ उठा अयोध्या के ऊपर से जा रहे थे तभी पहाड़ का कुछ हिस्सा टूट कर यहां गिर गया था
और ये टूटा हुआ हिस्सा जिस जगह गिरा उस जगह को मणि पर्वत के नाम से जाना जाता है। यह पूरा पहाड़ मिट्टी का है और इसी पर्वत के साथ एक और टीला है जिसे सुग्रीव पर्वत के नाम से जाना जाता है।
आप को बता दे यह पर्वत 65 फ़ीट का है और इस पर्वत पसे आप पूरी अयोधया की झलक देख सकते है। इस पर्वत का इतहास बौद्ध धर्म से भी जुड़ा हुआ है। मणि पर्वत पर ही भगवान बुध कई सालो तक रुके थे और उन्होंने इस जगह पर अपने शिष्यों को ज्ञान दिया था।
इस पर्वत पर सम्राट अशोक के द्वारा बनवाया गया स्तूप भी है।
